जहानाबाद, मई 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। जिले नवादा स्थित डा विनियन आश्रम में जनमुक्ति आंदोलन कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के महासचिव हरी लाल प्रसाद यादव ने कहा कि 19वीं शताब्दी में मजदूरों से 15 से 16 घंटे काम लिया जाता था। इसके विरोध में शिकागो में मजदूरों ने आंदोलन किया था। लेकिन मजदूरों का शोषण आज भी जारी है। आज भी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रहा है। पूंजीवादी व्यवस्था में मजदूरों का शोषण लगातार बढ़ते जा रहा है। शोषण से मुक्ति के लिए मजदूरों को एक होना होगा। यह भी पढ़ें- मुंगेर : मजदूरों को हक व अधिकार की रक्षा के लिए जारी रखना होगा संघर्ष इस मौके पर प्रख्यात साम्यवादी नेता और विचारक डॉ विनयन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया...