हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई। राष्ट्रीय वंचित शोषित सामाजिक संगठनों के अखिल भारतीय महासंघ के बैनर तले रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय अनशन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार ने की। अनशन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह पर सफाई कर्मचारियों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई बार लिखित व मौखिक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिलाधिकारी स्तर पर जांच समिति गठित की जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अमित कुमार ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन व अनशन करने को बाध्...