नई दिल्ली, मार्च 31 -- 15 अगस्त 1975 को रिलीज ही अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले हिंदी सिनेमा की पहचान मानी जाती है। पिछले करीब 50 सालों से ये फिल्म कहानी और किरदारों के लिए याद की जाती है। जय, वीरू, बसंती, गब्बर, सांभा, कालिया भी खूब मशहूर हुए। इनके अलावा एक छोटा सा किरदार और था जिसमें मरने पर थिएटर में बैठी ऑडियंस ने जरूर आंसू बहाए होंगे। एक किरदार था अहमद का जिसे 16 साल के सचिन पिलगांवकर ने निभाया था। वो बूढ़े और अंधे एके हंगल के पौते के किरदार में थे जिसे गब्बर मौत दे देता है। इस किरदार को निभाने के लिए सचिन को फीस के बदले मिला था वो बेहद खास था। शोले की फीस के बदले मिला फ्रिज सचिन पिलगांवकर 5 साल की उम्र से मराठी और हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं। बचपन में ही नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। सचिन ने शोले में अहमद का किरदार न...