आजमगढ़, अप्रैल 3 -- मेंहनगर/मार्टीनगंज (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी गर्मी और तेज हवा के चलते शोला बन गई। मेंहनगर के गौरा और दीदारगंज थाना क्षेत्र के खेतापट्टी गांव में आग लगने से 30 से अधिक किसानों की 70 बीघा खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने से तेज हवा चलने लगी। इस दौरान गौरा गांव के पश्चिमी सीवान में लगे 132 केवीए के बिजली के तार में शार्ट सर्किट हो गया। तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। पछुआ हवा चलने से पलभर में ही लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इससे करीब 23 किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। अगलगी की घटना से किसानों में अफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.