आजमगढ़, फरवरी 26 -- शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। सठियांव ब्लाक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। बैठक में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-20 27 के लिए लगभग 39 करोड़ का बजट पारित किया गया। बजट पारित होते ही कुछ समय के लिए शोर-शराबा होने लगा। अधिकारियों के समझाने पर किसी तरह से कार्रवाई आगे बढ़ पाई। 84 ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त व 15वां वित्त से लगभग 9 करोड़, क्षेत्र पंचायत राज्यवित्त से 5 करोड़ एंव मनरेगा योजना से 25 करोड़ का बजट पारित किया गया। अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह ने कहा कि पारित बजट से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। ग्रामीणों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। बीडीओ हरिमोहन सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, नाली-खड़ंजा कार्य, सामु...