शोर में आएगी साफ आवाज, दमदार साउंड वाले ईयरबड्स लाया iQOO, एक चार्ज में 50 घंटे चलेगा
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- iQOO ने नए iQOO Z11 स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में iQOO Buds भी लॉन्च किया है। ये ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स कंपनी के नए बजट ईयरबड्स हैं। कंपनी ने इसे सिंगल कलर में बाजार में उतारा है और यह जल्द ही देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। दमदार साउंड के लिए, इनमें 10 एमएम के मूविंग कॉइल ड्राइवर्स लगे हैं। साथ ही, इनमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप और AI कॉल नॉइज रिडक्शन की सुविधा भी है। कंपनी का दावा है कि पेबल-शेप वाले चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे। इन-ईयर ईयरबड्स के साथ सिलिकॉन टिप्स भी आते हैं। कंपनी ने अपने घरेलू बाजार यानी चीन में iQOO TWS 5e लॉन्च किया है। चलिए एक-एक कर इनकी कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं...iQOO Buds की कीमत भारत में iQOO Buds की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.