हरदोई, अप्रैल 9 -- मल्लावां। ग्राम मटियामऊ निवासी फैजान ने बताया कि आठ अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे गांव का शाह हसन शोर मचा रहा था। टोकने पर उसने फरहान, जीशान और तौहिद को बुला लिया। सभी ने गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की, जिसमें फरदीन भी शामिल रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...