बरेली, जून 7 -- आंवला। बाजार पक्का कटरा में अंशुल के शोरूम से दिनदहाड़े मोबाइल चोरी हो गया। घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।​पीड़ित व्यापारी राजू खंडेलवाल ने बताया कि वह दोपहर में भोजन के बाद दुकान की गद्दी पर अपने नौकर और पुत्रवधू को बैठाकर सो गए थे। इसी बीच खरीदारी के बहाने अज्ञात युवक ने दुकान के अंदर रखा मोबाइल चोरी कर लिया। इस मामले में सीओ नितिन कुमार के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- शोरूम से मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात यह भी पढ़ें- धाम की दुकान से मोबाइल चुराने वाला बंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...