चंदौली, मार्च 25 -- पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित बन्द महिन्द्रा शोरूम में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान आग की लपट देख क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। शोरूम के मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड के जवान तीन वाहन लेकर पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारियों की मदद से खिड़की का शीशा तोड़ा गया। इस क्रम में आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक शोरूम सहित पुरानी फाइल आदि सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...