मेरठ, मई 9 -- सिविल लाइन शंकर कुटी सूरजकुंड स्थित ज्वेलरी शोरूम और सिंघल ट्रॉफी के अंदर घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। घटना गुरुवार की है लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को शोरूम मालकिन और उनके यहां काम करने वाली युवतियां एसएसपी कार्यालय पहुंची तो प्रकरण सामने आया। आरोपियों की वीडियो भी दिखाई, जिसके बाद मुकदमे का आदेश दिया गया। फिलहाल पुलिस गली में सामान रखने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद बता रही है। हालांकि, प्रतिष्ठान में घुसकर हमला करने की वीडियो वायरल हो रही है। सूरजकुंड शंकर कुटी पर सरोज अग्रवाल पत्नी स्वर्गीय अशोक अग्रवाल की सिंघल ज्वैलर्स और सिंघल ट्रॉफी नाम से शोरूम है। यह भी पढ़ें- नथुनी खरीदने गए युवक की सराफा दुकान पर पिटाईशोरूम में घटना का विवरण सरोज अग्रवाल अपने प्रतिष्ठा...