गोरखपुर, फरवरी 26 -- बड़हलगंज, हिंदुस्तान संवाद। कस्बे के मेन रोड स्थित आर्य नगर में रेड चीफ शोरूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। स्टोर मैनेजर निखिल सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह दस बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। सूचना एरिया मैनेजर, फ्रेंचाइजी मालिक और डायल 112 पर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में मिलान करने पर 20 शर्ट, 2 जैकेट, 6 बेल्ट, 4 ट्राउजर, 20 डेनिम पैंट, 8427 रुपये नकद और डीबीआर बॉक्स गायब मिला। कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...