शोरूम कर्मियों के साथ हुई लूट की घटना पर जताया रोष
मथुरा, जुलाई 23 -- सोमवार को चंद्रिका प्लाईवुड के कर्मियों के साथ हुई लूट की घटना पर लघु उद्योग भारती ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने बताया कि चंद्रिका प्लाईवुड के संचालक वरुण गर्ग संगठन के सक्रिय सदस्य हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक (नगर) से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। अंकित बंसल ने कहा कि उद्योग एवं व्यापार से जुड़े लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं। यदि समय रहते ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो व्यापारियों और उद्यमियों में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी, जिसका प्रतिकूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.