गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिशनपुर पचंबा रोड स्थित एमएस सुजुकी ऑटोमोबाइल्स नामक शो रुम में सोमवार की रात अचानक से आग लग गई। जिसमें चार इलेक्ट्रिक की स्कूटी सहित छह से आठ लाख तक के पार्ट्स जल गए। हालांकि दहकती आग पर आसपास के लोगों के फौरी प्रयास से काबू पा लिया गया। इस मामले में सिगदारडीह के मो. आरिफ शेख ने कहा कि उसकी एमएस सुजुकी ऑटोमोबाइल्स नामक शो रुम बिशनपुर पेट्रोल पंप के सामने है। प्रतिदिन 10 बजे शो रुम खुलता और देर रात साढ़े सात बजे तक बंद किया जाता है। कहा कि सोमवार को भी साढ़े सात बजे शो रुम बंद कर सिगदारडीह घर चले गए। यह भी पढ़ें- रेडिमेड कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान इस दौरान रात में 11 बजे मकान के मालिक ने फोन पर सूचना दी कि शो रुम में आग लग गई है। इसके बाद आनन-फानन में आने पर शो रुम खोला गया तो देखा कि ह...