पटना, फरवरी 27 -- बिहार विधानमंडल के उच्च सदन विधान परिषद के 212वें सत्र (बजट सत्र) के दौरान 19 बैठकों में शोरशराबा के बीच विधान पार्षद सवालों का जवाब मांगते रहे। खासकर, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, नगर विकास, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज विभागों को लेकर सबसे अधिक सवाल पूछे गए। कई बार सदस्यों के बीच जोरदार नोकझोंक भी हुई। विपक्ष ने वेल में आकर नारेबाजी भी की। सत्ता और विपक्ष दोनों के सदस्य राज्य सरकार से सवाल पूछने में आगे रहे। एक बारगी परिषद में नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्य के बीच सीधा टकराव होते-होते बचा। सत्र के दौरान सरकार अपने विधायी कार्यों को पूरा कराने में सफल रही। इसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। विधान परिषद को 1190 प्रश्नों की सूचनाएं मिली। इनमें 1024 प्रश्नों की स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इनमें कुल 273 प्रश्नों का ह...