मेरठ, मई 2 -- मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रशासक डॉ. पंकज राणा ने रजिस्ट्रार के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, वरिष्ठ निदेशक (एचआर) प्रो. देवेंद्र नारायण सहित विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण उपस्थित रहे। डॉ. राणा को उच्च शिक्षा क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव प्राप्त है। वे इससे पूर्व कई प्रतिष्ठित संस्थानों में रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के खिलाफ सपा विधायक लामबंद, अपर मुख्य सचिव से मिले यह भी पढ़ें- भाकपा एनडीए सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी यह भी पढ़ें- सपा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करेग...