शोभित विश्वविद्यालय में उभरती तकनीकों पर कार्यशाला आयोजित
मेरठ, मई 8 -- शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटेशनल साइंसेज एंड इंजीनियरिंग में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. राजीव कांत ने उभरती प्रौद्योगिकियों पर कार्यशाला आयोजित की। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईओटी, बिग डेटा, ड्रोन और रोबोटिक्स के व्यावहारिक उपयोगों पर छात्रों को जानकारी दी। बीटेक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया और नई तकनीकों से जुड़े प्रश्न पूछे। कुलपति प्रो.वीके त्यागी एवं प्रतिकुलपति डॉ. जयानंद ने वैश्विक शिक्षा मॉडल और तकनीकी अनुसंधान पर चर्चा की। स्कूल निदेशक डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच बेहतर समझ विकसित करने में मदद करती हैं। डॉ. निधि त्यागी, डॉ. ममता बंसल सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.