भदोही, जनवरी 14 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित मां काली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकालने के साथ ही श्री नौचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने भ्रमण कर सुख-समृद्धि की कामना की। हरिहरनाथ मंदिर से निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीत पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। देवी गीत से पूरा माहौल धर्ममय बना रहा। प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि प्रथम दिवस के पूजन मंडप प्रवेश एवं वेदी पूजन पंडित श्री संतोष जी महाराज के मार्गदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में दूर-दराज से आए आस्थावानों ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। इस मौके पर रामेश्वर उपाध्याय, गिरजा शंकर तिवारी कल्लू गुरू, वीरेंदर बागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.