हरदोई, अप्रैल 3 -- मल्लावां। श्यामपुर स्थित साईं मंदिर के 17वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साईं भक्तों ने सजे-धजे साईं पालकी के साथ पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम के अंत में आयोजित कन्या भोज व भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 5 बजे साईंनाथ का मंगल स्नान कराया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी आचार्य विकास तिवारी ने मुख्य यजमान मंदिर संस्थापक महेश सिंह व मीनू सिंह अर्कवंशी (दिल्ली) के साथ विधि-विधान से सामूहिक हवन संपन्न कराया। "शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली", "शिरडी में उड़े रे गुलाल" और "साईं नाथ तेरे हजारों हाथ" जैसे भजनों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता राजेश पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता,...