बहराइच, मार्च 23 -- फखरपुर। ग्राम पंचायत टेंडवा अल्पीमिश्र में गांवट माता स्थान पर मंदिर में दुर्गा प्रतिमा स्थापना को लेकर सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा मंदिर से चलकर गजाधरपुर स्थित शिव मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। यहां से शांतिकुंज आश्रम गायत्री परिवार झींगुरी पुल से रामापुर गांव होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान आयोजक राम प्रसाद पाठक, पंडित फूलचंद महाराज, शिव शंकर पाठक, अशोक गौड़, अंकित गौड़, नीरज पाठक आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...