दरभंगा, मार्च 27 -- बहेड़ी। रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को बहेड़ी बाजार में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मनोकामना मंदिर स्थित राम-जानकी व्यायामशाला से शुरू होकर महावीर चौक, कर्पूरी चौक, मुख्य बाजार, बघौनी चौक होते हुए पवार हाउस तक पहुंची। इस दौरान पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया और हर ओर जय श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। रामनवमी जुलूस का नेतृत्व पांच विशालकाय घोड़े के साथ जांबाज घुड़सवार कर रहे थे। पीछे-पीछे दंड व पारंपरिक हथियारों के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कलाबाजी व प्रदर्शन कर रहे थे। साथ में शिव-पार्वती तांडव नृत्य, राम-लक्ष्मण के साथ यज्ञ में आहुति देते विश्वामित्र ऋषि, अशोक वाटिका में राक्षसियों से घिरी सीता, राधा के साथ रास रचाते कृष्ण, रथ पर सवार राम और लक्ष्मण, सुदर्शन चक्रधारी कृष्ण, श्री राम दरबार आदि आ...