शोभायात्रा में शामिल पाहनों को सम्मानित किया गया
रांची, मार्च 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से शनिवार को प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा में शामिल पाहनों व अगुआओं को सम्मानित किया गया। समिति ने हरमू रोड में सेवा सह स्वागत शिविर लगाया था। शिविर में संयोजक प्रेम वर्मा, ओमप्रकाश, कमलेश आर्य, अध्यक्ष दीपक वर्मा, आशीष कुशवाहा, राज वर्मा, रोशन चौधरी ने सरना समाज के पाहनों को गुलाल लगाया और प्रतीक चिन्ह के साथ अंगवस्त्र भेंट किया। समिति की ओर से शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखड़ा के श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना और शीतल जल का वितरण किया गया। आयोजन में अनिल माथुर, विजय महतो, रामू सोनी, पप्पू वर्मा, संजय लाल गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, भानु साव, संतोष वर्मा, प्रतीक वर्मा, संजय गुप्ता, प्रणिक वर्मा, रोहित सोनी, बंटी, अमन वर्मा, मिट्ठू, सौरभ वर्मा, संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.