आगरा, अप्रैल 4 -- श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार की देर शाम बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में अन्य झांकियों के साथ लव जिहाद व योगी महाराज की झांकी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण के दौरान लोगों ने झांकियों पर पुष्पवर्षा भी की। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के नदरई गेट स्थित प्रभुपार्क से मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष शशीबाला, प्रांत सह मंत्री राकेश त्यागी ने हनुमान बाबा की आरती कर किया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई देर रात्रि को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां और बाहर के बैण्डों सहित कई काली अखाड़ों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लव जिहाद विषय पर आधारित झांकी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की झांकी आकर्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.