एटा, अप्रैल 26 -- ब्राह्मण समाज ने रविवार को नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम, हर्षोल्लास से निकाली। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंडबाजे और भगवान परशुराम का फरसा लेकर अनुयाई शामिल हुए। रविवार को शोभायात्रा से पहले तहसील रोड स्थित प्रेम वाटिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गौ सेवा समिति प्रमुख रमाकांत उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय के साथ समाज की अन्य विभूतियों को सम्मानित किया गया। उसके उपरांत शोभायात्रा का शुभारंभ रामेश्वर उपाध्याय ने किया। शुभारंभ होने के बाद शोभायात्रा दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निधौली चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- जो दूसराें का हित चाहता है उसी का नाम ब्राह्म...