रांची, मार्च 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सरहुल शोभायात्रा के दौरान कचहरी चौक के पास भीड़ में बिछड़ गए बालक को पुलिस टीम ने रविवार को परिवार वालों को सौंप दिया। परिजनों से बिछड़ा बालक गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में हथिया गोंदा का रहने वाला है। बालक की मां का देहांत हो चुका है और बीमार पिता अपने आवास पर थे। सिटी कंट्रोल रूम में बच्चे के सुरक्षित रखे जाने की जानकारी मिलने के बाद बालक की दादी और मौसी परिजनों के साथ वहां पहुंची, लेकिन बच्चे ने उनके साथ जाने से इंकार किया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली और गोंदा थाना की पुलिस बालक को साथ लेकर उसके आवास पहुंची, जहां पर बीमार पिता व परिवार वालों को उसे सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...