रांची, अप्रैल 22 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरकुरा मंदरों में चल रहे मारुति महायज्ञ सह हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा के सातवें दिन बुधवार को भगवान को नगर भ्रमण कराया गया। दोपहर करीब तीन बजे बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान को पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। शाम में श्रीराम कथा सुनने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इससे पहले मंगलवार को आयोजन में आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, जब मुस्लिम समुदाय के लोग भी यज्ञ स्थल पहुंचे और आयोजन की सफलता की कामना की। यह भी पढ़ें- नगर भ्रमण सह रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गूंज उठे जयकारा आयोजकों ने उनका सम्मानपूर्वक स्वागत किया। मौके पर श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.