दरभंगा, मार्च 28 -- बिरौल। नगर पंचायत के सुपौल बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व पूरे श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इसे लेकर सुबह से ही गांव-गांव में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। सभी बजरंगबली मंदिर परिसर में पूर्व स्थापित ध्वज को आस्था के साथ बदलकर नया ध्वज लगाया गया। जैसे ही दिन ढला, भक्तों की टोली सुपौल बाजार में पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल हुई। चारों ओर जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और पूरा बाजार धर्ममय रंग में रंग गया। रामभक्तों की टोली सुपौल बाजार स्थित हाटगाछी के महावीर मंदिर एवं खादी भंडार स्थित बजरंगबली मंदिर पहुंची, जहां से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।खादी भंडार बजरंगबली अखाड़ा की ओर से प्रस्तुत दृश्य मे...