आगरा, फरवरी 27 -- फाल्गुन उत्सव में भक्ति और उल्लास के संगम में आस्था का महाकुंभ उमड़ा। उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ा। ढोल-ताशों की धुन पर झूमते-नाचते श्यामप्रेमी नजर आए। हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर श्याम भक्त निकले तो ताजनगरी खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गई। शंखनाद के साथ अलौकिक रूप में सजे खाटू श्यामजी की आरती महंत पिंटू मिश्रा ने की। यात्रा की शुरुआत गोवर चौकी से हुई और पुरानी मानी चौराहा, श्याम लाल मार्ग, गुम्बट, नंदा बाजार, कसरेट बाजार, हनुमान चौक होते हुए ताजगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। श्यामप्रेमी बैंड-बाजों के साथ लगभग 1500 निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा जहां से भी निकली, वहां घरों की छतों, छज्जों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बाबा के दर्शन को लोग अभिलाषी दिखे। पूरे मार्ग में रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और इत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.