मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मोतीपुर। फतेहा गांव में नवनिर्मित मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी महाराज की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई। जय श्रीराम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प की बारिश की गई। लोगों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को पेयजल पिलाया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मदन सिंह चौहान, प्रवीण सिंह, गंगा साह, पवन सिंह, गौरीशंकर सिंह, निखिल सिंह, सुधीर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...