गाजीपुर, जून 15 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद क्षेत्र के बहरार गांव में पुरुषोत्तम माह के अंतिम सोमवार पर श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गांव स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए लखनेश्वर डीह स्थित टौस नदी पहुंचे और वहां से जल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि लखनेश्वर डीह शिव मंदिर की स्थापना त्रेता युग में लखन लाल जी द्वारा की गई थी और यहां दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं का कल्याण होता है। यात्रा के दौरान "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्र...