मैनपुरी, मार्च 25 -- कस्बा में बुधवार को मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सजी विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों का जगह-जगह स्वागत हुआ। फूल बरसाए गए। पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में चल रहे डीजे पर मां के भजनों पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। बुधवार की शाम कस्बा के प्राचीन गमा देवी मंदिर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता महाराज सिंह लोधी ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। शोभायात्रा मिलिकिया चौराहा, काली माता मंदिर, शिवपालपुर तिराहा, आलीपुर पट्टी, नगला खंदारी, मैन बाजार, कौआटोला, मोहल्ला बरी मार्ग होते हुए वापस गमा देवी मंदिर पर सम्पन्न हुई।शोभायात्रा में मां दुर्गा का दरबार, मां शेरावाली, भगवान शिव, श्रीराधाकृष्ण, हनुमान जी, सरस्वती मां, शिव-पार्वती, काली मां का अखाड़ा, नृत्य कलाकार, ढोल डीजे ...