एटा, फरवरी 12 -- गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने प्रभात फेरी निकाली तथा शिव बाबा का 90वां जन्मदिन केक काटकर मनाया। प्रभात फेरी मोहल्ला गांधीनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई। bसका शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। सेवा केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने शिवबाबा का 90वां जन्म दिन केक काटकर मनाया। रविन्द्र पांडेय,रविनन्दन मिश्रा, दिनेश वर्मा, नेम सिंह, अभिषेक गुप्ता, राधा देवी, सुशीला, पुष्पा, हंसमुखी सहित आदि लोग मौजूद रहे। दुर्गम सत्संग समागम 14 को कसबा स्थित रोहिणी भवन सरोज गांधी निवास पर राष्ट्रीय एकता एवं गांधी विचार वाहिनी के त...