रांची, मार्च 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के यरुशलम में प्रवेश की स्मृति में रविवार को पॉम संडे (खजूर पर्व) मनाया। इस पर्व के साथ ही मसीही समाज पवित्र सप्ताह (होली वीक) में प्रवेश कर गया है। अब आगामी सप्ताह के दौरान प्रभु यीशु के दुखभोग की घटनाओं को याद किया जाएगा, जिसकी मुख्य धर्मविधियां 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के रूप में संपन्न होंगी। इसके पश्चात 5 अप्रैल को ईसा मसीह के पुनरुत्थान के उपलक्ष्य में ईस्टर का महापर्व मनाया जाएगा। खजूर पर्व पर रांची के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। मसीही विश्वासी अपने हाथों में खजूर की डालियां लेकर गिरजाघरों में पहुंचे। शोभायात्रा से पूर्व पुरोहितों और पादरियों ने खजूर की डालियों पर आशीष प्रदान की। इसके बाद मसीही अनुयायी खजूर की डालियां लहराते और प्रा...