अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सनातन पद यात्रा और विराट हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन शुक्रवार को किया गया। सनातन पद यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ हिंदूवादी नेता ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और संचालन सचिन राघव के द्वारा किया गया। शोभा यात्रा ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के रिसाल सिंह नगर स्थित आवास से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु डीजे पर बज रहे प्रभु श्री राम एवं हनुमानजी के भजनों पर नाचते गाते व जय श्री राम के नारे लगाते हुए चलते रहे। यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र महाबली हनुमानजी के स्वरूप रहे। यात्रा आईटीआई रोड होती हुई बरौला तिराहे से मधुबन बिहार स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं हनुमान जी के स्वरूप को माल्यार्पण कर विभिन्न स्थानों पर...