शोभायात्रा निकाल कर कांवरिए बाबा धाम हुए रवाना
जौनपुर, अगस्त 8 -- जौनपुर, संवाददाता। बोलबम कांवरिया संघ के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में भव्य कांवर शोभायात्रा निकाली गई। हनुमान घाट से निकाली गई शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, डीजे सहित विभिन्न मुद्राओं में भगवान शिव की भव्य झांकियां, शिव के गण और 12 ज्योतिर्लिंग के साथ अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। हर हर महादेव एवं बोल बम के जयकारे से समूचा शहर गूंज उठा था। हनुमान घाट पर नगर पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व बोलबम कांवरिया संघ के संरक्षक संतोष सेठ और महासचिव विमल सिंह ने पूजन अर्चन करके नारियल फोड़ा। यह भी पढ़ें- देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था शोभायात्रा नगर के सद्भावना पुल, कजगांव पड़ाव, ओलन्दगंज, शाही पुल, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, सब्जी मण्डी, सुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.