पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय दांगी संघ की पलामू शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय महासम्मेलन का शनिवार को आरंभ हुआ। समाज की आर्थिक आत्मनिर्भरता, शैक्षणिक प्रगति और राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दांगी समाज के लोग शामिल हुए। महासम्मेलन की शुरुआत हनुमान नगर से शोभायात्रा निकालकर की गई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टाउन हॉल पहुंची। शोभायात्रा में पुरुष पारंपरिक साफा पहनकर और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं, जिससे सांस्कृतिक एकता और गौरव का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरे शहर में बैनर और झंडों के कारण उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पहले दिन के कार्यक्रम के समापन के बाद रात में रा...