शोभायात्रा देखने के लिए उमड़े लोग, बरसाए गए फूल
उरई, मार्च 27 -- कालपी। रामनवमी की शोभायात्रा नगर में आस्था और उल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। नगर के टरननगंज स्थित रामजानकी मन्दिर से पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा की शुरुआत हुई जो टरननगंज बाजार से होकर खोयामण्डी, वापस सब्जी मण्डी रोड से गुजरकर हाईवे पार कर आनन्दी देवी मन्दिर, मुन्ना फुलपावर चौराहा, दुर्गा मन्दिर कोतवाली के सामने से गुजरकर रेलवे स्टेशन वापस रामगंज से होकर वापस हाईवे पार कर हरीगंज चौराहा पहुंची। कालीदेवी मन्दिर से होकर श्री दरबाजा से निकलकर अदलसराय स्थित पाहूलाल मन्दिर में झांकियों की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का समापन हो गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता हनुमान के साथ अन्य देवी देवताओं के रूप में बालक बालिकाओं को बेहद आकर्षक अन्दाज में सजाया गया था, जिन्हें देखने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.