मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामनवमी के मौके पर शहर में निकलने वाली शोभायात्रा के रास्तों को गुरुवार की देर रात धोया गया। दिनभर झाड़ू से सफाई कर कचरा उठाव किए गए। शुक्रवार को शोभायात्रा निकलने से पहले भी जरूरत के अनुसार पानी का छिड़काव या सड़कों की धुलाई होगी। इनमें सिंकदरपुर स्टेडियम रोड, कंपनीबाग रोड, सरैयागंज टावर, पंकज मार्केट, गरीबनाथ मंदिर, सोनरपट्टी, दीपक सिनेमा रोड, छोटी कल्याणी, हरिसभा चौक, कल्याणी चौक, मोतीझील, धर्मशाला, इस्लामपुर, नवयुवक समिति ट्रस्ट, सिकंदरपुर चौक, राणी सती मंदिर होते हुए सीढ़ी घाट व अन्य इलाके शामिल हैं। संबंधित रास्तों पर चूना व ब्लीचिंग पाउडर के भी छिड़काव किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.