हाजीपुर, अप्रैल 17 -- महुआ,एक संवाददाता। अनुमंडल के पातेपुर प्रखंड अंतर्गत सिमरवाड़ा में गुरुवार को कलशयात्रा के साथ 9 दिवसीय महायज्ञ शुरू हो गया। यहां पर 1051 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया और लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और समरसता का संदेश दिया। कलशयात्रा गांव के मंदिर पर पहुंचा। जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोच्चारण के बीच कलश में भरा गया। वहां से महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पर कलश को स्थापित किया गया। कलश यात्रियों के साथ काफी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी चल रहे थे। जिनके हाथ में सनातन धर्म के झंडे पताखे थे। सभी देवी-देवताओं की जय घोष करते चल रहे थे। कलश यात्रियों की सेवा में जगह-जगह लोग लगे थे। उनमें उत्साह चरम पर था। लंबी यात्रा तय करने के बावजूद उनमें उमंग और भक्ति दे...