शाहजहांपुर, जून 22 -- गुलमर्ग आर्य नगर कॉलोनी चिनौर स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हो गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा आरपीएफ कॉलोनी मंदिर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी नारायण मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर होते हुए चिनौर स्थित श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के बाद गणेश पूजन, कलश स्थापना एवं हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान की नवीन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर ...