अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। जीटी रोड चिकावटी स्थित विश्व कल्याण सेवा संस्थान के उपक्रम श्री विद्यापीठ आश्रम में 14 दिवसीय शतचंडी अनुष्ठान होने जा रहा है। आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे उथल पुथल और राष्ट्र के अंदर पनप रही अशांति को दूर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में होगा। अध्यक्षता कर रहे वैदिक ज्योतिष संस्थान के सचिव आचार्य गौरव शास्त्री ने आगामी चौदह दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा में बताया कि नित्य प्रति योग्य वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा देवी सप्तसती पाठ के साथ महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन एक सुनियोजित तरीके से सम्पन्न हो इसके लिए समिति गठित की गई है, जिसमें सदस्यों को उनके अनुसार दायित्व भी सौंपे गए हैं। आयोजन में मुख्य...