बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। आर्य समाज गांधीनगर के 107वें वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रथ पर सवार देश के भजनोपदेशक मुकेश शास्त्री और सत्येंद्र वर्मा ने अपने भजनों से लोगों को देवयज्ञ की महिमा बताते हुए आमजन से वेद की ओर लौटने का नारा दिया। उपदेशक हरिहर मुनि ने कहा कि आज समाज आडंबर में डूबा हुआ है सिर्फ आर्य समाज ही लोगों को सही रास्ते पर ला सकता है। शोभायात्रा रौता चौराहे से होते हुए गांधीनगर आर्य समाज पर संपन्न हुई। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम 17 मार्च तक चलेगा जिसमें आचार्य योगेश भारद्वाज एवं पंडित रविंद्र आर्य भी भाग ले रहे हैं। इस दौरान देवव्रत, घनश्याम सिंह, सुभाष आर्य, प्रधान बृजकिशोर आर्य, मुरलीधर भारती, गरुड़ध्वज पांडेय, मीना आर्य, आलोक, अर्जुन वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कलावती आर्य, उपे...