किशनगंज, मार्च 21 -- किशनगंज। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के द्वारा रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा को लेकर तैयारी जोड़ों पर है। रामनवमी को लेकर शहर को भगवा झंडा लगाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ने बताया कि शोभायात्रा से जुड़ी तैयारी की जा रही है। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से तैयारी में जुटे हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि रामनवमी से पहले सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। तैयारी में बजरंग दल जिला संयोजक सुनील तिवारी, विक्रम कुमार, निर्मल कुमार, छोटू पासवान, ऋतिक पासवान, सोनू सिंह, सनी पासवान, रवि चौधरी, विक्की ठाकुर, अजय कुमार, कुंदन यादव, अविनाश, मनीष कुमार, रहतेश कुमार सनी सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...