शोभायात्रा के बाद मंदिर में स्थापित हुई राम दरबार की मूर्तियां
बागपत, जून 27 -- शहर के बाबा जानकीदास मंदिर में शुक्रवार को शोभायात्रा के बाद श्री राम की मूर्तियों को स्थापित किया गया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। बैंड-बाजों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया गया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री और पंडित तेजभान शास्त्री ने गुरुवार की रात को वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कराया। पूर्ण आहूति के बाद शुक्रवार को नगर में श्री राम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के बड़ा बाजार से होते हुए गांधी बाजार, शौकत मार्केट, कोर्ट रोड से यमुना रोड होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्घालु बैंड-बाजे और ढोल की थाप झूमते-गाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में आचार्य अंबे प्रसाद, आच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.