आगरा, मार्च 26 -- शांति संदेश सेवा समिति की ओर से दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा के उपलक्ष्य में संजय प्लेस स्थित मंच पर सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का माहौल रहा। समिति अध्यक्ष बंटी प्रजापति ने बताया कि नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से निकलने वाली इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में इस वर्ष विशेष आकर्षण देखने को मिला। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच देवी-देवताओं की 75 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। समारोह में शोभायात्रा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सहयोगियों, कलाकारों और आयोजकों को मंच पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। महासचिव विशाल प्रजापति ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, श्रद्धा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.