शोभायात्रा की भव्य तैयारी को लेकर दुर्गा वाहिनी ने बाइक रैली निकाली,प्रदर्शन किया
हजारीबाग, मार्च 22 -- बरही प्रतिनिधि। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने बरही के रसोइयाधमना में शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए बाइक रैली निकाली और शौर्य प्रदर्शन किया। दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बाइक रैली भगवती मंदिर रसोइयाधमना से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः भगवती मंदिर में इसका समापन हुआ। रैली का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजक प्रीति कुमारी ने किया। रैली निकालने में बजरंग दल एवं विहिप के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। इस दौरान दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने लाठी एवं तलवार से एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाए। दुर्गा वाहिनी की रैली को जगह जगह नागरिकों ने स्वागत किया। दुर्गा वाहिनी की रैली में मुखिया गोविंद साहू, विहिप के जिला सह मंत्री गुरूदेव गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.