मेरठ, फरवरी 2 -- बहसूमा। नगर में रविवार को रविदास जयंती पर हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ शोभायात्रा निकाली जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व जिपं सदस्य, राज्यमंत्री के भाई नितिन खटीक, चेयरमैन सचिन सुकड़ी ने किया। नितिन खटीक ने 21 हजार रुपये की थैली भेंट की। शोभायात्रा में आरएएफ की एक प्लाटून फोर्स तैनात की। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि में एडीएम प्रशासन नवीनचंद एवं एसपी क्राइम अवनीश कुमार तथा एसडीएम संतोष कुमार एवं सीओ मवाना पंकज लवानिया ने जायजा लिया। इस मौके पर लोकेश सिरोही, पूर्व चेयरमैन विनोद चहल, सुमीत चहल, लोकेश कुमार, सुशील कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, शेखर डिडाणिया, रविकांत धारीवाल, रोहित कुमार, सचिन कुमार, समय सिंह, रमेश कुमार, मोनू राणा, सभासद राजू राठी, सभासद अरूण कुमार, सभासद चीनू जाटव, सभासद मोन...