इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा। छैराहा स्थित लार्ड कृष्णा उत्सव पैलेस में अध्यक्ष ओपी. गौर व गौर परिवार द्वारा आयोजित अखण्ड संकीर्तन व भव्य शोभा यात्रा आयोजित की गयीं। 1954 से स्थापित इस दुर्लभ आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे शोभा यात्रा से हुई। जिसके बाद दिव्य महामंत्र जप से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृन्दावन व विदेश से पधारे भक्तों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रभात फेरी और संकीर्तन रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को पूरी तरह भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। हरे रामा हरे कृष्णा संकीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- अखंड संकीर्तन शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत इस दौरान शहर के वृंदावन क्षेत्र में ब्रज के वृंदावन जैसा नजारा देखने को मिला। कार...