मुरादाबाद, मार्च 28 -- नगर मेला कमेटी के तत्वावधान में नगर में निकाली गई माता महाकाली की शोभायात्रा व मेला रामनवमी में देर रात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें शोभायात्रा में भाग लेने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। नगर में शुक्रवार को माता महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। देर रात शोभायात्रा का समापन हुआ तो मंदिर पोड़ाखेड़ा पर झांकी स्वरूप व कलाकारों व सहयोगियों को मेला कमेटी के पदाधिकारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार प्रवीण कुमार के अलावा नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह, नगर चौकी प्रभारी अमित कुमार के अलावा सफाई नायक, लाइट डेकोरेशन, बैंड के कलाकार व विभिन्न स्वरूपों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस बीच शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस की भी सराहना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.