बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। जिले में भीषण गर्मी और लू के गर्म झरोखे के बीच राहगीरों का हलक सूख रहा है। पारा 48 डिग्री पहुंच चुका है। फिर भी सरकारी कार्यालयों में फरियादियों को बिना खरीदे ठंडा पानी नहीं नसीब हो रहा है। तहसील, कलेक्ट्रेट और अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले फरियादी इस तपिश में गर्म पानी पीने को विवश हैं। कई कार्यालयों में हैंडपंप लगे तो हैं, पर पानी नहीं दे रहे हैं। अधिकारी तो बिसलरी की ठंडी बोतलें मंगवाकर अपनी प्यास बुझा ले रहे हैं, पर तहसील, कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में आने वाले फरियादियों को एक गिलास पानी की मोहताजी है। यह स्थित तब है, जब नवागंतुक डीएम अमित असेरी ने दो दिन पूर्व अधिकारियों को भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यालयों में घड़े रखाने और उसमें हर समय पानी भरवाने के निर्देश दिए हैं। खुद डी...