फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 26 -- फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध फैकल्टी ऑफ लॉ के एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा लघु शोध ग्रंथों का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया गया। विद्यार्थियों ने समसामयिक, सामाजिक एवं संवैधानिक विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत कर अपनी अकादमिक प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह ने कहा कि समाज में व्यवस्था, न्याय एवं शांति बनाए रखने में कानून की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह कानून का पालन करे तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे, जिससे समाज में अनुशासन, सुरक्षा एवं समानता का वातावरण बना रहे। यह भी पढ़ें- नशीली दवाओं के लत की रोकथाम एवं उन्मूलन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्रिमिनल लॉ,...